आपका परिचय

सोमवार, 31 दिसंबर 2012

338. अमृत लाल मदान

अमृत लाल मदान




जन्म :  2 अगस्त 1941, तौंसा, जिला डेरा गाजी खाँ (अब पाकिस्तान में)।

शिक्षा :  एम.ए. (अंग्रेजी व हिन्दी)।

लेखन/प्रकाशन/योगदान :  कवि, कथाकार एवं नाटककार। प्रमुख पत्र-पत्रिकाओं में रचनाएँ प्रकाशित। सन्त महात्मा (गुरु नानक देव पर प्रबन्ध-काव्य), ज़िन्दगी और नाटक, एक सिद्धार्थ और, वापसी देवदास की, तलाश जारी है आदि सहित काव्य, कहानी, उपन्यास एवं नाटक पर दो दर्जन पुस्तकें प्रकाशित। कई अन्य यन्त्रस्थ। ईथोपिया, मॉरिशश, दुबई एवं पाकिस्तान आदि देशों की यात्राएँ। कुछ नाटकों, कहानियों, लघुकथाओं, कविताओं, लेखों का पंजाबी में अनुवाद। कई नाटकों के मंचन की दिल्ली, उ.प्र., बिहार, पंजाब, हरियाण एवं चंडीगढ़ में प्रस्तुतियाँ। दूरदर्शन एवं आकाशवाणी से नाटकों का प्रसारण। शान्ति निकेतन (प. बंगाल) केन्द्र से राष्ट्रीय स्तर पर काव्य प्रसारण। कई विश्वविद्यालयों में संगोष्ठियों में सहभागिता।

सम्मान :  ‘सन्त महात्मा’ पंजाबी वि.वि. पटियाला द्वारा एवं ‘तलाश जारी है’,  ‘ज़िन्दगी और नाटक’, ‘एक सिद्धार्थ और’, ‘सिन्धुपुत्र’, ‘विषगाथा’, ‘विराट बौना’ तथा ‘ढाई नाटक’ पुस्तकें हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा पुरस्कृत। कई अन्य पुस्तकें देश की अन्य संस्थाओं द्वारा पुरस्कृत। उदयभानु वरिष्ठ साहित्यकार सम्मान, मॉरीशश में हिन्दी लेखक संगठन, आकाशवाणी एवं हरियाणा साहित्य अकादमी द्वारा बालमुकुन्द गुप्त सम्मान।

संप्रति : रा. कृ. स. धर्म कॉलेज, कैथल के अंग्रेजी विभागाध्यक्ष पद से सेवानिवृति के बाद पूर्णतः साहित्य को समर्पित। प्रधान, साहित्य सभा, कैथल।

संपर्क : 1150/11, प्रो. कॉलोनी, कैथल-136027 (हरियाणा)
           दूरभाष :  01746-224588 / मोबाइल :  09466239164



अविराम में प्रकाशन

ब्लॉग प्रारूप :  नवम्बर 2012 अंक में एक कविता- ‘हिग्ज़ बोसोन’ (ईश्वरीय कण)।




नोट : १. परिचय के शीर्षक के साथ दी गयी क्रम  संख्या हमारे कंप्यूटर में संयोगवश  आबंटित  आपकी फाइल संख्या है. इसका और कोई अर्थ नहीं है।
२. उपरोक्त परिचय हमें भेजे गए अथवा हमारे द्वारा विभिन्न स्रोतों से प्राप्त जानकारी पर आधारित है. किसी भी त्रुटि के लिए हम क्षमा प्रार्थी हैं. त्रुटि के बारे में रचनाकार द्वारा हमें सूचित करने पर संशोधन कर दिया जायेगा। यदि रचनाकार अपने परिचय में कुछ अन्य सूचना शामिल करना चाहते हैं, तो इसी पोस्ट के साथ के टिपण्णी कॉलम में दर्ज कर सकते हैं। यदि किसी रचनाकार को अपने परिचय के इस प्रकाशन पर आपत्ति हो, तो हमें सूचित कर दें, हम आपका परिचय हटा देंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें